जर्मनी में बाढ़ से 90 से अधिक लोगों की मौत-618 घायल, बिजली-संचार सेवा पूरी तरह से ठप

By: Jul 18th, 2021 12:05 am

बर्लिन। जर्मनी के राइनलैंड-पैलेटिनेट राज्य के अहरवीलर जिला में बाढ़ से 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 618 अन्य घायल हो गए है। कोब्लेंज़ पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आज यहां जारी बयान में बताया कि शनिवार सुबह पांच बजे तक बाढ़ से 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 618 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। जिले के अधिकांश हिस्सों में अभी भी बिजली और संचार व्यवस्था ठप है। मौसम खराब होने के कारण सड़कें बंद हैं और लोगों को इस क्षेत्र में यात्रा करने को लेकर सतर्क किया गया है।

आपदा वाले इलाकों में पुलिस लगातार गश्त लगा रही है। इस सप्ताह के दौरान पश्चिमी यूरोप में मूसलाधार बारिश और उसके बाद आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में इमारतों और अन्य बुनियादी ढांचा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App