पायल देव के साथ फिर धमाल मचाएंगे पवन सिंह

By: Jul 19th, 2021 12:02 am

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर बॉलीवुड पाश्र्वगायिका पायल देव के साथ पाश्र्वगायन करते नजर आएंगे। पवन सिंह और पायल देव का पिछला गाना कमरिया हिला रही है, खूब वायरल हुआ था। इसमें दोनों की गायिकी को खूब पसंद किया गया था। उसके बाद एक बार फिर दोनों साथ नजर आने वाले हैं।

दोनो का गाना जल्द ही आने वाला है। इस गाने की शूटिंग अभी हाल ही में पूरी हुई है। बताया जा रहा है कि पवन-पायल का यह गाना हिंदी-भोजपुरी मिक्स होगा, जिसे एक नए प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है। दोनों के नए गाने को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं और लोगों को इनके आने वाले गाने का बेसब्री से इंतजार भी है। गाने के बाद पवन सिंह संगीतकार जोड़ी मीत ब्रदर्स के साथ भी गाना लेकर आ रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App