पांच रुपए तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल

By: Jul 22nd, 2021 12:07 am

नई दिल्ली। आसमान छूते पेट्रोल-डीजल के दामों से परेशान आम जनता को आने वाले दिनों में राहत मिल सकती है। भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल का सस्ता होना तय है, क्योंकि ब्रेंट क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल से टूटकर 68 डॉलर तक पहुंच गया है।

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता का मानना है कि इस हफ्ते के अंत तक या अगले हफ्ते कच्चा तेल टूटकर 65 डालर के करीब पहुंच सकता है। ऐसा होने पर भारतीय बाजार में पेट्रोल तीन से पांच रुपए सस्ता हो सकता है। यह भी कहना है कि कच्चे तेल में जल्द बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है। इसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App