चंबा में स्वयंसेवकों को बताए उनके काम

By: Jul 24th, 2021 12:22 am

बैठक के दौरान नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक चिवेक कुमार ने दिए टिप्स; बोले, लोगों तक पहुचाओं सरकार की योजनाएं

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- चंबा
नेहरू युवा केंद्र के नवनियुक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवियों के लिए शुक्रवार को कार्यालय परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक विवेक कुमार ने की। उन्होंने जिला के सात ब्लॉकों में नवनियुक्त स्वयंसेवियों को संगठन की गतिविधियों व कामकाज के तौर तरीके की विस्तार से जानकारी दी। विवेक कुमार ने स्वयंसेवियों को नेहरू युवा केंद्र के आगामी कार्यक्रमों मुख्यता कोरोना महामारी को लेकर जागरूकता अभियान, जल शक्ति अभियान व पौधारोपण के सफल आयोजन में तनमन्यता से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई से एक अगस्त तक सभी स्वयंसेवी अपने ब्लॉकों में जलशक्ति अभियान के तहत पंरपरागत पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई के कार्य को अंजाम देंगे।

इस कार्य में युवक व महिला मंडल के अलावा स्थानीय लोगों की भागेदारी भी सुनिश्चित बनाई जाए। विवेक कुमार ने कहा कि स्वयंसेवियों द्वारा विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों व गतिवधियों में कोविड उपयुक्त व्यवहार की पालना भी सुनिश्चित बनाई जाए। बैठक के दौरान पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवियों सूरज कुमार, दीप कुमार, बलदेव कुमार व रजनी कुमारी ने भी नवनियुक्त स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। बैठक के दौरान नवनियुक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवियों को नियुक्तियां भी प्रदान की गई। बैठक में जिला के तमाम सात ब्लॉकों के नवनियुक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App