टीजीटी आट्र्स संघ ने सुनाया दुखड़ा

By: Jul 25th, 2021 12:55 am

निजी संवाददाता-थुनाग
हिमाचल प्रदेश टीजीटी आट्र्स संघ की विशेष कार्य समिति का प्रतिनिधिमंडल राज्य उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा मुख्य संगठन सचिव सोहन प्रधान और जोनल सचिव राजेंद्र ध्रालटा की अगवाई में मुख्यमंत्री से कियोलीधार में मिला, जिसमें टीजीटी आट्र्स संघ की मुख्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया। वही इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संघ की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। संघ ने मांग की है कि लेक्चरर स्कूल न्यू पदोन्नति में आट्र्स के विषय में टीजीटी आट्र्स के ही अध्यापकों को अधिमान दिया जाए। लेक्चरर स्कूल न्यू की अनुपूरक सूची जारी की जाए। टीजीटी शिक्षकों की सूची अलग अलग बनाई जाए।

2010 के बाद के भर्ती शिक्षकों को लेक्चरर और हेडमास्टर पद में एक विकल्प चुने जाने की अन्यायपूर्ण व्यवस्था को समाप्त किया जाए। कोविड में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हुई है। उनके परिवार को पुरानी पेंशन की व्यवस्था प्रदान की जाए। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रश्न पत्र में सीरीज की व्यवस्था को खत्म कर दिया जाए। इस अवसर पर बगस्याड अध्यक्ष कश्मीर सिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष सोमदत्त चच्योट द्वितीय के अध्यक्ष पवन पराशर महासचिव गिरिराज सिंह भूप सिंह यदुपति देवेंद्र कुमार वीरभद्र सिंह हेम सिंह लेस सिंह गुलशन ठाकुर इत्यादि संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App