जनजातीय क्षेत्रों की हो रही अनदेखी

By: Jul 14th, 2021 12:12 am

गांग्युल वैली दौरे के दौरान विधायक जगत सिंह नेगी का भाजपा पर आरोप

मोहिंद्र नेगी— रिकांगपिओ
पूह उपमंडल के चार दिवसीय दौरे के तीसरे दिन विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी ने गांग्युल वैली के रोपा, ज्ञाबुंग, सुन्नम व शयसो गांव का दौरा किया व क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के कारण दौरे में विधायक का स्वागत सादगी से किया गया। अपने दौरे में विधायक जगत सिंह नेगी ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का श्रद्धांजलि अर्पित की व उनके समय में जिला में किए विकासात्मक कार्यों को याद किया।

नेगी ने कहा कि वर्तमान भाजपा की डबल इंजन की सरकार अलग-अलग दिशा में चल रही है। क्षेत्र में पूर्व कांग्रेस के समय शुरू किए कार्य को भी पूरा नहीं किया जा रहा है। सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास की अनदेखी कर रही है। ट्राइबल सब प्लान के पैसे को अन्य क्षेत्रों में डायवर्ट किया जा रहा है। नेगी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार कोरोना महामारी से निपटने में पूरी तरह फेल हुई है। नेगी ने तालिंग पुल के कछुआ चाल से चल रहे कार्य को गति देने का आश्वासन दिया। विधायक किन्नौर ने रुशकलंग व तालिंग गांव में विभिन्न गतिविधियों के लिए दो लाख रुपए देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व किनफेड चेयरमैन चंद्र गोपाल नेगी, पूर्व अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ किन्नौर ओपी नेगी, जिला कांग्रेस महासचिव निर्मल नेगी, ग्राम कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रुशकलंग-तालिंग कर्म सिंह नेगी, पूह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम कुमार नेगी, श्याम नेगी, जितेंद्र नेगी आदि उपस्थित थे। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App