जननायक को श्रद्धांजलि

By: Jul 18th, 2021 12:55 am

किन्नौर में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को लोगों ने दी नम आंखों से श्रद्धांजलि

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- रिकांगपिओ
जिला किन्नौर में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन किया गया व उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। किन्नौर विधायक जगत सिंह नेगी की उपस्थिति में बारी संख्या में लोगों ने शनिवार सुबह किन्नौर जिले के प्रवेश द्वार चौरा में पूर्व मुख्यमंत्री के अस्थियों को वाद्य यंत्रों के साथ किन्नौर लाया। इस दौरान जगह जगह पर लोगों ने वीरभद्र सिंह अमर रहे का नारा लगा कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रदांजलि दी गई। इस दौरान सतलुज नदी व बसपा नदी के संगम स्थल करछम में शोक सभा का आयोजन किया गया व अस्थि का स्थानीय बोध धर्म गुरुओं के मंत्रोचार के साथ विसर्जन किया गया। इस अवसर पर जिला के दूरदराज क्षेत्रों से लोग, किन्नौर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ता व आम जनमानस पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए। शनिवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री के अस्थि किन्नौर के छितकुल क्षेत्र के रानी कंडा में भी जहां गंगोत्री व बास्पा नदी का उदगम स्थल हैए पर भी अस्थियों का विसर्जन किया गया। अस्थियों को रानी कंडा में ले जाते समय महिलाओं द्वारा धूप व मंत्रोच्चारण के साथ स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को भावविनी श्रद्धांजलि दी गई।

कसुम्पटी कांग्रेस ने गुम्मा खड्ड में विसर्जित की अस्थियां
शिमला। कसुम्पटी कांग्रेस मंडल ने शनिवार को गुम्मा खड्ड के जाबल पुल के समीप पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियों का वेदोक्त मंत्रों के साथ विसर्जन किया। इससे पहले गुम्मा खड्ड के तट पर सैकड़ों की तादाद में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वीरभद्र अमर रहे के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल ने कहा कि वीरभद्र आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे, जिन्होने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समान व समग्र विकास किया था। वीरभद्र के इस योगदान को कृतज्ञ प्रदेशवासी कभी नहीं भुला पाएंगे इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के मंडल अध्यक्ष चमनलाल, उपाध्यक्ष बलदेव पुरी, पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर, बीडीसी मशोबरा के उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, महामंत्री राजेंद्र शर्मा, हरीश शर्मा सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App