लाहुल में वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि

By: Jul 9th, 2021 12:55 am

मंत्री रामलाल मार्कंडेय ने स्थगित किए सार्वजनिक कार्यक्रम

निजी संवाददाता -केलांग
पूर्व मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के निधन की खबर सुनते ही यहां जिला लाहुल-स्पीति से संबध रखने वाले मंत्री डा. रामलाल मार्केंडय ने अपने लाहुल दौरे के चलते दस जुलाई तक अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हंै। उन्होंने इस दौरान लाहुल में वीरभद्र सिंह को श्रद्धाजंलि भी अर्पित की। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में समस्त भाजपा लाहुल-स्पीति परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश ने अपने सभी सार्वजनिक कायक्रम बैठकें दस जुलाई, 2021 तक तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दी है। हालांकि गुरुवार को महिला मोर्चा लाहुल-स्पीति की बैठक को स्थागित कर प्रदेश के पूर्व यशस्वी मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के निधन पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा लाहुल-स्पीति की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता बहनों द्वारा जिला मुख्यालय केलांग में उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App