आज 38 जगहों पर लगेगी वैक्सीन

By: Jul 26th, 2021 12:21 am

सिरमौर में 18 साल से अधिक आयु वालों को लगेगा कोविड से लडऩे का टीका

दिव्य हिमाचल ब्यूरो—नाहन
जिला सिरमौर में 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के लिए 26 जुलाई को 39 स्थानों पर टीकाकरण का आयोजन किया जाएगा। 26 जुलाई को धगेडा स्वास्थ्य खंड के तहत जिला आयुर्वेदिक अस्पताल नाहन, डा. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमटा, स्वास्थ्य उप केंद्र मोगीनंद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमटा, स्वास्थ्य उप केंद्र काला अंब, स्वास्थ्य उप केंद्र मंडलाह, पंचायत घर शीतला, स्वास्थ्य उप केंद्र महीपुर में टीकाकरण किया जाएगा।

इसी प्रकार, राजपुर स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, स्वास्थ्य उप केंद्र धौलाकुआं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरोग बनेड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़, स्वास्थ्य उप केंद्र मिश्रवाला, स्वास्थ्य उप केंद्र तारूवाला, स्वास्थ्य उप केंद्र कोटरी बियास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलर, स्वास्थ्य उप केंद्र अजोली, स्वास्थ्य उप केंद्र मानपुर देवड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुरा में कोरोना टीका लगाया जाएगा। पच्छाद स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल सराहां, सिविल अस्पताल राजगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारग, स्वास्थ्य उप केंद्र सिरमौरी मंदिर, स्वास्थ्य उप केंद्र जैहर, स्वास्थ्य उप केंद्र बाग पशोग, स्वास्थ्य उप केंद्र देवल टिककरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फागु, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाब्बन और स्वास्थ्य उप केंद्र पबियाना में टीकाकरण किया जाएगा। इसी प्रकार, संगड़ाह स्वास्थ्य खंड के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोगधार, स्वास्थ्य उप केन्द्र भुजोंड और स्वास्थ्य उप केंद्र सैंज तथा शिलाई स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल शिलाई, स्वास्थ्य उप केंद्र गुमट और स्वास्थ्य उप केंद्र झकंडो में टीकाकरण किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App