अवनि ने गोल्ड पर दागा निशाना, स्वर्ण पदक जीत रच दिया इतिहास

By: Aug 30th, 2021 12:50 pm

टोक्यो। भारत की अवनि लेखरा ने सोमवार को यहां टोक्यो पैरालंपिक में निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के आर-2 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच-1 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। जयपुर की रहने वाली यह 19 वर्षीय निशानेबाज पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकार्ड की बराबरी की और पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने चीन की झांग कुइपिंग (248.9 अंक) को पीछे छोड़ा। यूक्रेन की इरियाना शेतनिक (227.5) ने कांस्य पदक जीता। अवनि पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी है। यह भारत का इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी पहला पदक है और टोक्यो पैरालंपिक में भी यह देश का पहला गोल्ड मेडल है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App