अश्लील गालियों से भगाए भूत-प्रेत

By: Sep 12th, 2021 12:54 am

सिद्धि विनायक पूजन के साथ शुरू हुआ भगवती आशा पुरी का हूम पर्व, 40 फुट लंबी मशाल जलाई

नगर संवाददाता — सैंज
सैंज घाटी में शुक्रवार की रात को अपर रैला गांव में माता भगवती आशापुरी के सम्मान में आयोजित हूम पर्व में मनाया गया, जिसमें घाटी के आराध्य देव भगवान लक्ष्मी नारायण व रिंगू नाग विशेष रूप से आमंत्रित रहे, जिससे हूम पर्व की शोभा ओर भी बढ़ी। हूम पर्व की पूजा-अर्चना में सर्व प्रथम पुजारी कल्याण संघ के जिला उपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने माता के मंदिर में सिद्धि विनायक पूजन से शुरू की। उसके बाद अन्य देव रीति रिवाजों का निर्वहन किया गया, जहां रिवायत को पूरा करने के लिए माता के दर 40 फुट लंबी मशाल बनाई गई। इस मशाल को देवता रिंगू नाग के रिंगू बन से समस्त हारियानों द्वारा माता के मंदिर परिसर तक परिक्रमा करते हए लाया गया।

साथ ही इस मशाल के साथ समस्त हारियानों ने अश्लील गालियां निकाल कर भूत-प्रेतों को भगाया। वहीं, हर घर से जलती मशालें आसुरी शक्तियों को भगाने के लिए जलाई गईं। इसके बाद सुबह भगवती जी ने रिंगू वन को प्रस्थान किया। वहां पर देव गतिविधियों की प्राचीन रस्मे निभाई गईं, उसके उपरांत गलू आगे गांव मं धाम का आयोजन होगा। माता के कारदार कली राम एटीकम राम एने बताया है कि माता का हूम पर्व भादो मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हर वर्ष मनाया जाता है। इससे समस्त हारियान क्षेत्र में बुरी शक्तियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही पूरे हारियान क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि रहती है। इस मोके पर भगवती के गूर जयदेव वशिष्ट, धामी चंदे राम, ओमदत्त, पालसरा लिखत राम, भंडारी टीकम राम, यान सिंह नेगी, लक्ष्मी नारायण के कारदार जगर नाथ, गूर तमेश्वर शर्मा, धामी जुगत राम, किशन सिंह, प्रेम पालसरा, केहर सिंह, बजंत्री प्रमुख शिव राम, सेस राम, यान सिंह, टीकम राम आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App