बिलासपुर के देवेंद्र सिंह प्रदेश के इंस्ट्रक्टर

By: Sep 14th, 2021 12:03 am

थोड्डा इंडियन स्पोट्र्स फेडरेशन की शिमला में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन पर नियुक्ति

निजी संवाददाता— बरठीं
हिमाचल की प्राचीन लोक क्रीड़ा थोड्डा इंडियन स्पोट्र्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित ठाकुर ने बिलासपुर जिला की ग्राम पंचायत छत के देवेंद्र सिंह को प्रदेश इंस्ट्रक्टर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति थोड्डा इंडियन स्पोट्र्स फेडरेशन की माल रोड शिमला में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने के उपरांत दी गई। देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में देश भर से खिलाडिय़ों ने भाग लिया, जिसमें हिमाचल का बेहतर प्रदर्शन रहा।

स्पर्धा में 300 प्रतिभागियों ने तीरंदाजी, लाठी चलाना, कराटे, मार्शल आट्र्स, काता नॉन चेक सहित अन्य प्रकार की खेलों में शानदार प्रतिभा दिखाई। उन्होंने बताया की जूडो मार्शल आट्र्स एसोसिएशन स्योथा ग्राम पंचायत छत जिला बिलासपुर के तीन खिलाडिय़ों राहिल को लाठी चलाने में, कार्तिक को काता में व प्रियंका को फाइट में प्रथम स्थान पाने पर स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र दिए गए। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन के लिए खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र दिए जाते हैं। जिनका सरकारी नौकरियों में खिलाड़ी भरपूर लाभ ले सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App