हिमाचल समेत आठ राज्यों को राहत, केंद्र ने 2903 करोड़ की पूंजीगत व्यय परियोजनाओं को दी मंजूरी

By: Sep 26th, 2021 12:07 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली
सरकार ने आठ राज्यों को वित्त वर्ष 2021-22 के पूंजीगत व्यय के लिए हिमाचल समेत आठ राज्यों को विशेष सहायता योजना के तहत पूंजीगत परियोजनाओं के लिए 2903.80 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है, जिसमें से 1393.83 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के अनुसार मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, सिक्किम और तेलंगाना के लिए 1393.83 करोड़ रुपए की राशि जारी भी कर दी है। विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के लिए 200 करोड़ रुपए स्वीकृत है और 100 करोड़ जारी हो चुका है।

बिहार के 831 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत है जिसमें से 415.50 करोड़ जारी किए जा चुके है। इसी तरह से छत्तीसगढ़ के लिए 282 करोड़ रुपए स्वीकृत है, जिसमें से 141 करोड़ रुपए जारी हो चुका है। मध्य प्रदेश के लिए 649 करोड़ मंजूर किए गए हैं, जिसमें से 342 करोड़ जारी हो चुका है। महाराष्ट्र के लिए 522 करोड़ स्वीकृत है, जिसमें से 249.73 करोड़ रुपए जारी है। पंजाब के लिए 45.80 करोड़ रुपए मंजूर है, जिसमें से 22.90 करोड़ रुपए जारी है। सिक्किम के लिए 200 करोड़ रुपए स्वीकृत है और 100 करोड़ जारी हो चुका है। तेलंगाना के लिए 174 करोड़ रुपए मंजूर है, जिसमें से 40.20 करोड़ जारी हो चुका है। पूंजीगत व्यय के उच्च गुणक प्रभाव को देखते हुए और कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर राज्य को बहुत आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए गत 29 अप्रैल को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ‘पूंजीगत व्यय के लिए राज्यों को विशेष सहायताÓ योजना शुरू की गई थी।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App