Sneha Dubey UNGA: भारत की महिला आईएफएस ने पाकिस्तान को सुंघा दी जमीन

By: Sep 26th, 2021 12:09 am

नई दिल्ली। यूएन जनरल असेंबली में हिंदोस्तान की नारी शक्ति ने पाकिस्तान को जमीन सुंघा दी है। असेंबली में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने वर्चुअली संबोधन से वही पुरान कश्मीर का राग अलापा, लेकिन उन्हें क्या मालूम था की भारत की नौजवान महिला उन्हें मुंहतोड़ देगी। भारत की पहली सचिव स्नेहा दुबे ने राइट टू रिप्लाई के तहत पाकिस्तान को करारा जवाब दे डाला। स्नेहा दुबे के इसी रिप्लाई से वह एकदम से चर्चा में आ गईं।

बता दें कि स्नेहा दुबे 2012 बैच की आईएफएस अफसर हैं, जिन्होंने पहले प्रयास में ही सफलता पाई। आईएफएस बनने के बाद उन्हें विदेश मंत्रालय में नियुक्त मिली। वर्ष 2014 में भारतीय दूतावास मैड्रिड में भेजा गया। वर्तमान में वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव हैं। स्नेहा ने जेएनयू से पढ़ाई की है। उन्होंने यहां से एमए और एफफिल किया है। उनकी शुरुआती शिक्षा गोवा में और फिर पुणे के फग्र्युसन कॉलेज से ग्रेजुएट किया। उनकी फैमिली में वह पहली सिविल सेवा अफसर हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App