शिमला में ठोडा स्पोट्र्स नेशनल चैंपियनशिप शुरू, 11 राज्यों के युवा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

By: Sep 12th, 2021 12:04 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— शिमला
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि देश तथा प्रदेश की विभिन्न खेल एसोसिएशन को पारंपरिक खेलों पर अनुसंधान करने की आवश्यकता है, ताकि इन खेलों को भी विश्वस्तरीय पहचान हासिल हो सके। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में दो दिवसीय प्रथम ठोडा स्पोट्र्स नेशनल चैंपियनशिप का शनिवार को उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि कबड्डी को भी पारंपरिक खेलों में जाना जाता था।

आज मान्यता प्राप्त होने से देश तथा प्रदेश के युवा कबड्डी के खेल में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पारंपरिक खेलों के विषय पर केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री से बात कर इस दिशा में आगे बढऩे का प्रयास किया जाएगा। ठोडा हिमाचल का पारंपरिक खेल रहा है। आज पूरे देश में मॉर्शल आट्र्स के साथ मिलकर खेल गतिविधि के रूप में प्रचलित किया गया है। शहरी विकास मंत्री ने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एसोसिएशन को 51000 रुपए देने की घोषणा की। प्रथम ठोडा स्पोट्र्स नेशनल चैंपियनशिप में देश के 11 राज्यों ने हिस्सा लिया। इसमें हिमाचल प्रदेश, केरल, आसाम, छतीसगढ़, राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब एवं पुडुचेरी शामिल है। इस अवसर पर संयुक्त सचिव इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन राजेश भंडारी, अध्यक्ष ठोडा एसोशिएशन हिमाचल प्रदेश ललित ठाकुर, तहसीलदार शहरी सुमेध शर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App