मलपुर में धान खरीद केंद्र मंजूर

By: Oct 22nd, 2021 12:12 am

अधिसूचना जारी, अब तक 2264 क्विंटल पैदावार की खरीद

टीम-नालागढ़,बीबीएन
किसानों की सुविधा के लिए बीबीएन मेंं एक नया खरीद केंद्र खोला जा रहा है, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। बीबीएन में दो स्थानों पर खरीद केंद्र खुलने से किसानों को अपनी धान की फसल बेचने में आसानी होगी वहीं धान खरीद में भी तेजी आएगी। नालागढ़ मेंं खुले खरीद केंद्र मेंं अब तक 2264 क्विंटल धान 49 किसानों से खरीदा जा चुका है। जानकारी अनुसार किसानो को खरीद केन्द्र में अपनी फसल बेचने के लिए अपनी बारी आने के लंबे इंतजार के साथ परेशानियों का सामना करना पड रहा था। पॉर्टल पर पंजीकरण होने के बाद मिली तारीख से तीसरे दिन फसल बेचने का नंबर लगता था। वहीं मूलभूत सुविधाओंं की कमी से भी किसानो को परेशानियों से दो चार होना पडता था। धान खरीद का कार्य भी धीमी गति से चल रहा था। बता दें कि बीबीएन के नालागढ़ स्थित अनाज मंडी में पहली बार धान की खरीद शुरू हुई है। बीबीएन में चार हजार हैक्टेयर जमीन पर किसान धान लगाते है।

15 तारीख से शुरू हुए धान खरीद केन्द्र मेंं दो हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदा जा चुका है। शुरू में धान खरीद की प्रक्रिया धीमी गति से चली बाद मेंं इसने र तार पकडी। बावजूद इसके किसानों को कई प्रकार की परेशानियो का सामना भी करना पडा। किसानों के मुताबिक मंडी में पानी की सुविधा के साथ शौचालय की समस्या रही है। इस सभी समस्याओं को देखते हुए और किसानोंं की मांग पर उपमंडल प्रशासन द्वारा विभाग से एक और ारीद केंद्र खोलने बारे पत्राचार किया गया था। जिर पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एफसीआई को बीबीएन के मलपुर स्थित इइंडस्ट्रीयल शैड में एक और खरीद केंद्र खोलने के आदेश जारी किये हैं। एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि मलपुर में एक और धान खरीद केंद्र शुरू किया जा रहा है। उधर, विधायक परमजीत पम्मी ने कहा कि इस मसले को सीएम से उठाया था। पूर्व विधायक राम कुमार ने कहा कि वे हमेशा प्रयासरत रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App