तारीख पर तारीख… धान की फसल बर्बाद

By: Oct 15th, 2021 12:21 am

नालागढ़ मेें पैदावार की खरीद न होने पर फूटा दर्जनों किसानों का गुस्सा, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, 25 किसानों को जारी किए टोकन

विपिन शर्मा-बीबीएन
धान की फसल की खरीद को लेकर अरसे से मुखर कांग्रेस ने गुरुवार को नालागढ़ में केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला और भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार दिया। दून कांग्रेस ने प्रदेश उपाध्यक्ष एंव पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार और नालागढ़ कांग्रेस ने विधायक लखविंद्र राणा की अगुवाई में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दून कांग्रेस ने बद्दी के समीप मलपुर में प्रदर्शन के उपरांत एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर के माध्यम से राज्यपाल और प्रदेश सरकार चौधरी को ज्ञापन भेजा। प्रदेश कांग्रेस उपााध्यक्ष एंव पूर्व विधायक राम कुुमार ने कहा कि नीचे क्षेत्र में जिला सोलन, सिरमौर के नाहन, ऊना बिलासपुर व कांगड़ा में धान और मक्की की फसल उगाई जाती है। वहां के किसानों को मुआवजा मिलता है तो यहां भी मुआवजा मिले।

आज से शुरू होगी धान की खरीद
एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि जिन किसानों ने ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाई है उन 25 किसानों को टोकन जारी कर दिए गए हैं। शुक्रवार को नालागढ़ मंडी में नियमानुसार किसानों की धान की फसल की खरीद की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App