श्रद्धालुओं ने कंजिका पूजन किया, व्रत खोले

By: Oct 15th, 2021 12:12 am

मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ नवरात्र संपन्न, नवमी पर मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़, दुर्गा माता मंदिर में भंडारा आज, त्रिपुर सुंदरी ललिता मंदिर में भजन-कीर्तन

टीम-नालागढ़ , कंडाघाट
शारदीय नवरात्रों के अंतिम दिन गुरुवार को मां दुर्गा के नवम स्वरूप सिद्धिदात्री की भक्तों ने पूजा अर्चना की। भक्तों ने कंजिका पूजन किया और व्रत खोले। भक्तों ने नालागढ़ क्षेत्र के तारादेवी माता मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, बाबा भारती मंदिर, मां काली मंदिर, तालाब वाला मंदिर, चुहूवाल मंदिरों में जाकर दो गज की दूरी के साथ शीश नवाया और मंदिरों में पूजा अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। दुर्गा माता मंदिर में शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नवरात्रों के नौ दिन व नवमी का पर्व लोगों ने बड़े हर्षोल्लास से मनाया। लोगों ने जहां मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की, वहीं कंजिका पूजन का भी आयोजन किया। बताया जाता है कि मां दुर्गा के नवम स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की जाती है। यह सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली माता है।

नवरात्र पूजन के नौंवे दिन इनकी उपासना की जाती है। इस दिन शास्त्रीय विधि विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। सृष्टि में कुछ भी उसके लिए अग य नहीं रह जाता है। नालागढ़ शहर के दुर्गा माता मंदिर में नवरात्र संपन्न होने पर हवन की आहुति डाली गई, जिसमें भारी सं या में भक्तों ने भाग लिया और अपने व्रत भी खोले। उधर, कंडाघाट में महा नवमी के अवसर पर सिरी नगर स्थित राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी ललिता मंदिर में मन्दिर कमेटी के सदस्यों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने भी मंदिर पहुंच भजन -कीर्तन में भाग लिया। नवरात्रे के अंतिम दिन गुरुवार को क्षेत्र के लोगो ने राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी ललिता मंदिर में पहुंच मां दुर्गा को माथा टेक दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में कमेटी के सदस्यों द्वारा 12 बजे से 2 बजे तक भजन कीर्तन का आयोजन किया गया इस दौरान कन्या पूजन भी किया उसके बाद सूक्ष्म भंडारे का भी आयोजन किया गया क्षेत्र के लोगों ने भी भंडारे में पहुंच माता का प्रसाद ग्रहण किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App