करवाचौथ…सजना है मुझे सजना के लिए

By: Oct 24th, 2021 12:55 am

व्रत को लेकर पद्धर बाजार में रही रौनक, महिलाओं ने जमकर की खरीददारी
स्टाफ रिपोर्टर-पद्धर
करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी न लगाएं ऐसा कभी नहीं हो सकता है। महिला और मेंहदी इन दोनों का अटूट रिश्ता है। पति की कुशलता की कामना और नारियों का प्रिय पर्व करवाचौथ उमंग उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह हर महिला का स्वपन होता है कि वह इस व्रत को करे। करवा चौथ एक ऐसा व्रत है। जिसमें महिला पूर्ण रूप से नई नवेली दुल्हन की तरह लगती है।करवाचौथ का व्रत पति की दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना करने वाला पुनीत व्रत है और इस शुभ अवसर को कोई महिला नहीं छोडऩा चाहेगी। करवाचौथ के दिन गोरे गोरे हाथों में लगी मेहंदी और चांद का दीदार करते हुए और निर्जल व्रत रखे हुए महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना कर भगवान से मांग करती हैं कि मेरे गले में पड़े मंगलसूत्र की रोशनी से मेरा पति हमेशा रोशन होता रहे। पति यह सब कुछ देख कर संसार को रचने वाले से यही शुक्रिया अदा करता है कि एक चांद इस नीले आसमान पर बनाया है और दूसरा चांद शायद मेरे लिए बनाया है। वहीं करवाचौथ को लेकर पद्धर बाजार और कस्बों में शनिवार को काफी चहल पहल देखने को मिली।

कपड़ा व्यापारियों की चांदी
करवाचौथ के लिए सबसे अधिक भीड़ कपड़ा दुकानों पर दिखी। यहां पर महिलाएं अपने मन पसंद रेडीमेड सूट खरीदने के लिए घंटों इंतजार करती रहीं।

मेहंदी लगवाती नजर आई महिलाएं
सरकाघाट। पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाने और पति पत्नी के प्रेम को दर्शाने वाल करवाचौथ व्रत के त्यौहार को लेकर शनिवार को सरकाघाट में खासी रौनक देखने को मिली। शुक्रवार व शनिवार को पूरा दिन दुकानों पर जहां महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने जमकर खरीददारी भी की। बाजार में महिलाएं मेहंदी लगवाती हुई नजर आई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App