IPL : प्लेऑफ के लिए मुश्किल हुई मुंबई की राह, दिल्ली ने चार विकेट से हराए इंडियंस

By: Oct 3rd, 2021 12:10 am

 लगातार तीसरी बार प्लेऑफ में पहुंचे कैपिटल्स

एजेंसियां— शारजाह
आईपीएल 2021 फेज-2 में शनिवार का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत दिल्ली के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के साथ हुई। मुंबई ने पहले खेलते हुए 129/7 का स्कोर बनाया। 130 रन के टारगेट को दिल्ली ने पांच गेंद रहते चार विकेट से जीतकर अपने नाम किया। टीम के लिए आर अश्विन ने छक्का लगाकर मुकाबला जिताया। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बना ली है। यह लगातार तीसरा मौका है, जब टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई किया है। अब दिल्ली की नजरें टॉप-2 में फिनिश करने पर रहेंगी। लीग मैचों के बाद टॉप-2 में रहने वाली टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए दो मौके मिलते हैं। वहीं, हार के साथ मुंबई की मुश्किलें बहुत बढ़ गई हैं।

टीम फिलहाल दस अंकों के साथ छठे पायदान पर है। दिल्ली के लिए श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके भी लगाए और अश्विन के साथ 7वें विकेट के लिए नाबाद 39 रन भी जोड़े। टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए मुंबई ने 129/7 का स्कोर बनाया। स्टार खिलाडिय़ों से सजी मुंबई के लिए एक भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका और सूर्यकुमार यादव (33) टॉप स्कोरर रहे। दिल्ली के लिए आवेश खान और अक्षर पटेल ने लिए 3-3 विकेट चटकाए। मुंबई की पहली विकेट रोहित शर्मा (7) के रूप में गिरी उनको आवेश खान ने आउट कर पैवेलियन का रास्ता दिखाया। क्विंटन डी कॉक (19) भी कुछ खास नहीं कर सके और अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव (33) लय में नजर आ रहे थे, लेकिन इससे पहले वह मिले स्टार्ट को बड़ी पारी में बदलते अक्षर ने उनको आउट कर मुंबई को तीसरा झटका पहुंचाया। अक्षर पटेल ने मैच में अपना तीसरा विकेट सौरभ तिवारी (15) के रूप में हासिल किया। दिल्ली को 5वीं सफलता किरोन पोलार्ड (6) के रूप में लगी। उनकी विकेट एनरिक नाटर््जे ने चटकाई। हार्दिक पांड्या (17) रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्रुणाल पांड्या (13) पर नाबाद रहे। दिल्ली में ललित यादव के स्थान पर पृथ्वी शॉ और मुंबई में राहुल चाहर की जगह जयंत यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App