भारी बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग बंद

By: Oct 26th, 2021 12:20 am

बारालाचा में हिमपात से दारचा से आगे यातायात ठप, मूलिंग नाला में भूस्खलन से थमे वाहनों के पहिए, जल्द खुलने के आसार नहीं

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-केलांग
भारी बर्फबारी के बाद मौसम साफ होते ही मनाली-लेह मार्ग पर लाहुल घाटी तक यातायात बहाल हो गया है। घाटी में भारी वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का संचालन शुरू हो गया। हालांकि, मनाली-लेह मार्ग पर भूस्खलन के कारण करीब दो घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा। उधर, बारालाचा में भारी बर्फबारी होने के कारण मनाली-लेह मार्ग दारचा से आगे बंद पड़ा है। बताया जा रहा है कि बर्फबारी अधिक होने के कारण आगामी एक सप्ताह तक सड़क मार्ग बहाल नहीं हो पाएगा।
लाहुल घाटी में बर्फबारी होने से घाटी के भीतर की तमाम सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया था। रविवार को एचआरटीसी ने घाटी के भीतर और बाहर जाने वाली तमाम बस सेवाएं बंद रखीं थीं। सोमवार को मौसम खुलते ही सड़क की बर्फ पिघल गई। इसके बाद घाटी में छोटे वाहनों का संचालन शुरू हो गया है।

हालांकि, बड़े वाहनों को चलाने की अभी तक अनुमति नहीं दी गई है। उधर, एचआरटीसी ने भी सभी प्रकार की बसों का संचालन शुरू कर दिया है। कुल्लू-केलांग के अलावा लंबे रूटों पर चलने वाली सभी बसें चलनी शुरू हो गई। घाटी के भीतर भी बसों का संचालन शुरू हुआ। उधर, उपायुक्त लाहुल-स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि घाटी में वाहनों को संचालन शुरू हो गया है। फिलहाल भारी वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं दी जा रही। उनके अनुसार मनाली-लेह मार्ग अभी भी दारचा से आगे बंद है। बारालाचा और शिंकुला दर्रा में भारी बर्फबारी होने के कारण इस मार्ग को बहाल करने में अभी वक्त लगेगा। एचआरटीसी के आरएम मंगल चंद मनेपा ने बताया कि लाहुल घाटी के भीतर चलने वाली सभी बस सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। लंबे रूटों पर भी बसों का संचालन शुरू हो गया है।

क्या कहते हैं आरएम मंगल चंद मनेपा
एचआरटीसी के आरएम मंगल चंद मनेपा ने बताया कि लाहुल घाटी के भीतर चलने वाली सभी बस सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। लंबे रूटों पर भी बसों का संचालन शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि बर्फबारी अधिक होने के कारण आगामी एक सप्ताह तक सड़क मार्ग बहाल नहीं हो पाएगा। लाहुल घाटी में बर्फबारी होने से घाटी के भीतर की तमाम सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया था। रविवार को एचआरटीसी ने घाटी के भीतर और बाहर जाने वाली तमाम बस सेवाएं बंद रखीं थीं। सोमवार को मौसम खुलते ही सड़क की बर्फ पिघल गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App