मंडी के नामधारियों से मांगा समर्थन

By: Oct 18th, 2021 12:55 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-मंडी
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने मंडी में नामधारियों से शिष्टाचार भेंट की और होने वाले उपचुनावों में भाजपा के लिए सहयोग भी मांगा। अविनाश राय खन्ना का राजा सिंह मल्होत्रा पूर्व मीडिया प्रभारी संसदीय क्षेत्र मंडी, सतींद्र पाल सिंह प्रधान नामधारी संगत मंडी, सुंदर सिंह मेंबर नामधारी विद्यक जत्था, रतन सिंह सराफ़ रतन जवेलर्स मंडी, हरजिंदर सिंह लाल्ली कन्वीनर नामधारी संगत मंडी एवं सुखविंद्र सिंह पाल संज से मिलना हुआ।

इस अवसर पर भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि नामधारियों और उनका गहरा नाता है। सत गुरु राम सिंह के नाम की बठिंडा केंद्र विश्वविद्यालय में कुर्सी, उनके नाम का सिक्का और टिकट जारी करवाने में हमारा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उपचुनावों में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन रहने वाला है। भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृव में प्रदेश में उत्तम कार्य किया है। विकास के अनेक काम जयराम ठाकुर द्वारा पूरे प्रदेश में किए जा रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App