प्रदेश में खाद की कमी, जल्द एक्शन ले सरकार

By: Nov 10th, 2021 12:15 am

पांवटा साहिब में यूनियन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिख कर दी जानकारी, उठाई राहत की मांग

कार्यालय संवाददाता-पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखकर खाद के बारे में वस्तुस्थिति बताई।
इस दौरान उन्होंने बताया कि गेंहू की बुआई पर खाद की जरूरत किसानों को पड़ती है। भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि प्रदेश में खाद की गंभीर शॉर्टेज है जबकि किसानों को इस समय गेंहू की बुआई करने के लिए खाद की जरूरत है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नौटी ने इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत करवाया है। सीएम को लिखे पत्र में कहा गया है कि भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश आपके संज्ञान में यह महत्त्वपूर्ण जानकारी ला रही है कि हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में धान की कटाई हुए लगभग 15 दिन बीत चुके हैं व कुछ किसानों के धान आज से एक महीने पहले ही कट चुके थे। इसके बाद एकदम गेंहू की बुआई करनी होती है।

लेकिन किसानों को इस बार दोहरी मार पड़ रही है क्योंकि आपके खाद गोदामों में डीएपी तथा एनपीके उपलब्ध नहीं है। अगर यह पहले उपलब्ध होती उस समय बारिशों से जमीन में नमी बनी हुई थी तथा उसी नमी में किसान गेहूं को बीज सकते थे और अब मौसम भी सूखा हो गया है तथा जिन किसानों के पास सिंचाई की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है, तो किसान जैविक खाद भी खरीदने को तैयार है। बशर्ते सरकार इस को उपलब्ध करवाएं तथा इस पर 80 फीसदी अनुदान दें। उन्होंने कहा कि किसान फसल की बिजाई तथा कटाई को अपने नियंत्रण में नहीं रख सकता। यह मौसम और समयबद्ध तरीके से करना जरूरी होता है, इसलिए डीएपी तथा एनपीके खाद एक हफ्ते के अंदर-अंदर हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में उपलब्ध करवाई जाए अन्यथा सरकार को गंभीर विरोध का सामना करना पड़ सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App