Himachal Corona update : प्रदेश में छह महीने बाद कोरोना से 10 मौतें, 138 नए मामले

By: Nov 12th, 2021 12:08 am

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोविड के कारण गुरुवार को 10 लोगों की मौत हुई है। पिछले छह महीनों में यह पहली बार हुआ है, जब कोविड के कारण इतने ज्यादा लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मानं,े तो कोविड की दूसरी लहर का प्रकोप मई माह में थमना शुरू हुआ था।

मई के महीने के दौरान प्रदेश कोविड से मरने वाले की संख्या एक ही दिन में 10 या इससे ऊपर रहती थी, लेकिन इसके बाद अभी तक प्रदेश में 10 मौते नहीं हुई थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग व आम जनता को समय रहते एहतियात बरतने की आवश्यकता है। वीरवार को हुई 10 मौतों में 3 मौतें ऊना में, 2 कांगड़ा में, 2 शिमला में, 2 मंडी में और एक मौत हमीरपुर जिला में हुई है। वहीं गुरुवार को प्रदेश में कोविड के कुल 138 नए मामले आए हैं। इनमें बिलासपुर में 14, हमीरपुर 22,्र कांगड़ा में 38, कुल्लू में 1, मंडी में 22, शिमला में 8, सोलन 12, ऊना में 21 मामले सामने आए हैं। राज्य में एक्टिव केस 1128 हो गए हैं। इसके साथ अभी तक संक्रमण के 2 लाख 20 हजार 536 मरीज ठीक भी हो गए हैं।

तीन दिन में 29 स्टूडेंट्स पॉजिटिव
प्रदेश के स्कूलों में बढऩे लगा छात्रों की उपस्थिति का ग्राफ
स्टाफ रिपोर्टर — शिमला
प्रदेश के स्कूलों में रेगुलर कक्षाएं शुरू होने के बाद कोविड का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को 6वीं से 12वीं कक्षा के 65 फीसदी छात्र स्कूल आए। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसमें सबसे ज्यादा बच्चे हमीरपुर से पहुंचे। यहां 76 फीसदी छात्रों की उपस्थिति रही। गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न स्कूलो से कोविड के नौ नए मामले सामने आए हैं।

इसमें अकेले ऊना में ही आठ मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही एक मामला जिला हमीरपुर का सामने आया है। वहीं प्रदेश के स्कूलों में गत तीन दिन में 29 बच्चे पॉजिटिव आए हैं। इसमें सरकारी स्कूलों की बात की जाए, तो 329 बच्चे पॉजिटिव हो चुके हैं, वहीं 534 छात्र अभी तक पॉजिटिव आ चुके हैं। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को पूरी एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए हैं। इसमें डिप्टी डायरेक्टर को निर्देश जारी किए गए हैं कि स्वास्थ्य विभाग के साथ को-ऑर्डिनेशन बनाएं। सभी निजी और सरकारी स्कूलों को रोजाना कोविड की डिटेल भेजनी होगी। यदि किसी स्कूल में कोविड का एक भी मामला सामने आता है, तो उस स्कूल को 24 घंटे के लिए बंद किया जाएगा।

किस जिला में कितने छात्र पहुंचे
जिला कुल छात्र पहुंचे फीसदी
बिलासपुर 27434 2114 77
चंबा 44976 33646 68
हमीरपुर 29967 22631 76
कांगड़ा 86273 58231 67
किन्नौर 3437 2327 67
कुल्लू 34801 20616 59
स्पीति 921 712 77
मंडी 75385 45870 61
शिमला 48742 26423 54
सोलन 42500 26459 62
सिरमौर 56278 38866 69
ऊना 37627 256905 68
कुल 492891 322500 65


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App