दलहनों के साथ दालों में गिरावट

By: Nov 30th, 2021 12:01 am

इंदौर- स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मांग के साथ सप्ताहांत दलहन जिन्सों में मजबूती दर्ज की गई। चना, मसूर, तुअर महंगी बिकी। इस दौरान दालों के भाव भी ऊपर-नीचे हुए। रवा, मैदा में मांग रही। सप्ताहांत चना कांटा 5000 से 5050 रुपए खुलने के बाद सप्ताहांत 5050 से 5100 रुपए प्रति क्विंटल होकर बंद हुआ। मूंग 7000 से 7200 रुपए पर खुलने के बाद नीचे में 6000 रुपए बिकी। हालांकि सप्ताहांत इसके भाव 7000 से 7300 रुपए बोले गए।

कारोबार के प्रथम दिन जो तुअर 5200 से 6300 रुपए खुलने के बाद 5300 से 6400 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। उड़द 6800 से 7000 के बाद 7000 से 7200 रुपए होकर बंद हुई। मसूर 7200 से 7250 रुपए के स्तर पर खुलने के बाद इसी स्तर पर थमी। दालों में मांग से मिश्रित रंगत दर्ज की गई। सप्ताहांत तुअर दाल महंगी बिकी वहीं चना दाल में भाव कम हुए। वहीं अंतिम दिन उड़द दाल ऊंची होकर बिकी। चावल तथा पोहा में ग्राहकी सुधार लिए रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App