मैक्स हॉस्पिटल चंडीगढ़ में 1000 सफल किडनी ट्रांसप्लांट्, सीनियर डाक्टर्स टीम ने दी जानकारी

By: Dec 11th, 2021 12:06 am

चंडीगढ़, 10 दिसंबर (ब्यूरो)
मैक्स हॉस्पिटल ने शुक्रवार को अपने किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट में 1000 सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे होने की घोषणा की।
अगस्त 2013 में स्थापित यह यूनिट हर साल 90 प्रतिशत से अधिक की सफलता दर के साथ उत्तर भारत में किडनी ट्रांसप्लांट में फ्रंट रनर सेंटर बन गया है।

डॉ. मुनीश चौहान, सीनियर कंसल्टेंट, नेफ्रोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट ने कहा कि यूनिट में एबीओ इनकम्पेटिबल ट्रांसप्लांट, एचआईवी पॉजिटिव लोगों का ट्रांसप्लांट, लाइव किडनी डोनर ट्रांसप्लांट, पीडियाट्रिक ट्रांसप्लांट्स, स्वैप ट्रांसप्लांट, दूसरे व तीसरे ट्रांसप्लांट वाले रोगियों और स्वैप ट्रांसप्लांट जैसे विभिन्न प्रकार के ट्रांसप्लांट और कई कठिन मामलों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। अस्पताल में प्रति वर्ष औसतन 110 ट्रांसप्लांट के साथ 1000 ट्रांसप्लांट्स में से 22 स्वैप ट्रांसप्लांट्र 21 पीडियाट्रिक ट्रांसप्लांट्स, 64 सेकंड ट्रांसप्लांट और 2 तीसरे ट्रांसप्लांट के मामले शामिल हैं।`


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App