परमजीत कौर को राष्ट्रीय शिक्षा सद्भावना अवार्ड

By: Dec 8th, 2021 12:03 am

सोलन। प्रमुख कवियत्री व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) नालागढ़ की टीजीटी शिक्षिका परमजीत कौर बेदी को गत रविवार को जालंधर में पंजाब कला साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षा सद्भावना सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें अकादमी के रजत जयंती समारोह में प्रदान किया गया।

परमजीत कौर बेदी हिमाचल प्रदेश की जानी-मानी कवियत्री व लेखिका हैं और उनकी रचनाएं देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रमुखता से प्रकाशित होती रहती हैं। दूरदर्शन आकाशवाणी से भी उनकी कविताओं का प्रसारण हो चुका है। कई राष्ट्रीय साहित्यिक कार्यक्रमों में भी उन्होंने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। साहित्यिक पत्रिका पर्वत राग के कई महत्त्वपूर्ण अंकों का भी उन्होंने संपादन किया है। परमजीत कौर बेदी का कविता संग्रह भी शीघ्र ही प्रकाशित होकर आ रहा है। इनके पति गुरमीत बेदी भी हिमाचल साहित्य अकादमी से पुरस्कृत देश के जाने-माने साहित्यकार हैं। साहित्य व सृजन के क्षेत्र में इस दंपत्ति ने उल्लेखनीय कार्य किया है और अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App