आखिर यह थी वो चीज, जो रात को आसमान से गुजरी और जनता हैरत में पड़ गई थी

By: Dec 4th, 2021 2:17 pm

हमीरपुर। शुक्रवार रात को हिमाचल के कई क्षेत्रों में अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। आसमान में लंबी लाइन में चमकती हुई चीज गुजरती हुई देखी गई।

इसे देखकर सभी हैरत में पड़ गए। जैसे ही लोगों ने इस चीज को देखा वैसे ही चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया। हालांकि यह माना जा रहा है कि यह स्टारलिंक सेटेलाइट है, जिसका नजारा लोगों को रात के समय देखने को मिला। शायद कई लोगों ने ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा था। ट्रेन के आकार की चमकती हुई चीज आसमान में देख कर लोग हैरत में पड़ गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App