भोरंज में मारपीट पर क्रॉस केस दर्ज

By: Dec 1st, 2021 12:10 am

भोरंज। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत समकरी में रास्ता रोककर लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी व अश्लील हरकत करने पर भोरंज थाना में क्रॉस मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार तृप्ता देवी पत्नी रोशनलाल गांव समकरी डाकघर मुंडखर तहसील भोरंज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ दो लोगों ने रास्ता रोककर लड़ाई-झगड़ा गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी व अश्लील हरकत करने का मामला भोरंज पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। इस आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

वहीं दूसरे पक्ष में ब्रह्म दास पुत्र जिलुराम गांव समकरी डाकघर मुंडखर तहसील भोरंज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि तृप्ता देवी व रोशन लाल ने मेरा रास्ता रोककर मेरे साथ गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों मामलों की पुष्टि थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App