हेलिकाप्टर क्रैश में कांगड़ा का जवान शहीद, जयसिंहपुर के रहने वाले थे विवेक

By: Dec 9th, 2021 12:10 am

कुलवंत शर्मा — लंबागांव
तमिलनाडु में हुए हेलिकाप्टर हादसे में जिला कांगड़ा के उपमंडल जयसिंहपुर के अप्पर थेहडू का लांस नायक विवेक कुमार भी शहीद हुआ है। सरकार द्वारा जारी लिस्ट में उक्त नौजवान का नाम लिखा गया है। 30 वर्षीय युवा अभी हाल ही में छुट्टी काट कर गया था। दो वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी व अभी उसका दो माह का एक बच्चा है।

12 जैक राइफल में भर्ती होने के पश्चात देश सेवा के जज्बे के चलते उन्होंने पैरा कमांडो में अपनी बदली करवा ली थी। विवेक कुमार के माता-पिता दोनों मेहनत-मजदूरी करते हैं। गरीव परिवार का यह लड़का काफी मेहनती व मिलनसार था। क्षेत्र में खबर आग की तरह फैल गई व सुनकर हर कोई स्तब्ध है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App