ऊना में 89 लाख से बनेंगे पार्क

By: Dec 6th, 2021 12:20 am

चंद्रलोक कालोनी में बच्चों के मनोरंजन के लिए लगेंगे झूले, सीएम जयराम ठाकुर ने रखी थी आधारशिला

सुधीर चौधरी-ऊना
पढऩे के साथ-साथ बच्चों का खेलना भी बहुत जरूरी होता है। खेलने के लिए बढिय़ा पार्क हो तो क्या ही बात। बच्चों के मनोरंजन के लिए इतने बड़े शहर ऊना में केवल एक ही मिनी सचिवालय के पास पार्क है, जहां ऊना शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे खेलने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन अब शहर के वार्ड नंबर-चार में अमोल कालिया पंप के पिछली तरफ तथा चंद्रलोक कालोनी में पार्क बनाए जाएंगे।

इसी माह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने ऊना दौरे के दौरान दोनों पार्को की आधारशिलाएं रखी थीं, उक्त पार्को को बनाने के लिए नगर परिषद उना अब कार्रवाई में जुट गई है। नगर परिषद अब दोनों पार्को का निर्माण करवाकर जल्द जनता को सुपुर्द करेगी। अमोल कालिया पेट्रोल पंप के पिछली तरफ बनाए जाने वाले पार्क पर 58 लाख रुपए की लागत आएगी। जबकि चंद्रलोक कालोनी में 31 लाख रुपए की लागत से पार्क का निर्माण किया जाएगा। वहीं, पार्क में बच्चों के खेलने के लिए झूलें सहित अन्य खेलने के लिए वस्तुएं लगाई जाएगी, इसके अलावा पार्क के चारों और सैर के लिए ट्रैक बनाया जाएगा। जहां पर लोग सुबह-शाम सैर कर पाएंगे, इसके अलावा पार्क में घास, साइड में फूलों के लिए क्यारियां व विभिन्न प्रजातियों के पेड़ भी रोपे जाएंगे। दोनों पार्को के निर्माण से बच्चे मनोरंजन कर पाएंगे। (एचडीएम)

ऊना में तेजी से हो रहे विकास कार्य

वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को सुविधाएं देने के लिए कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगवाई में प्रदेश सहित ऊना शहर में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं, ऊना शहर में केवल एक ही पार्क था। अब शहर में दो और पार्क बनाए जा रहे हैं, जल्द पार्को का निर्माण कर जनता को सुपुर्दु कर दिए जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App