Solar Eclipse: देश में कल नहीं देखा जा सकेगा साल का अंतिम सूर्यग्रहण, 10:59 पर होगी शुरूआत

By: Dec 3rd, 2021 3:00 pm

उज्जैन। चार दिसंबर को होने वाला इस वर्ष का अंतिम पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। उज्जैन स्थित प्राचीन शासकीय जीवाजी राव वेधशाला के अधीक्षक डा. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि चार दिसंबर अमावस्या को पूर्ण ग्रहण होगा। ग्रहण पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट पर प्रारंभ होगा और इसकी पूर्णता की स्थिति दोपहर बाद एक बजकर चार मिनट और ग्रहण का मोक्ष दोपहर बाद तीन बजकर सात मिनट पर होगा।

उन्होंने बताया की ग्रैंड की पूर्णता की स्थिति में सूर्य का 103.6 प्रतिशत भाग ढक जाएगा और ग्रहण की पूर्णता की अवधि एक मिनट 57 सेकंड तक रहेगी। डा. गुप्त ने बताया कि यह पूर्ण सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ग्रहण अंटार्टिका, अफ्रीका के दक्षिण भाग में, ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग, अटलांटिका सागर के दक्षिणी भाग तथा हिंद महासागर के दक्षिणी भाग में दिखाई देगा।

उन्होंने बताया कि पूर्ण सूर्यग्रहण उस समय होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी के काफी पास रहते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, जिससे सूर्य का प्रकाश पृथ्वी के कुछ भाग पर नहीं पहुंच पाता है और उस भाग पर अंधकार जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है, तब पूर्ण सूर्यग्रहण कहलाता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App