सीएमडी ने जांचा पार्वती प्रोजेक्ट का काम

By: Jan 22nd, 2022 12:54 am

एडिट-एक में जाकर लिया काम का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
स्टाफ रिपोर्टर- भुंतर
जिला कुल्लू की पार्वती प्रोजेक्ट का दौरा करने पहुंचे एनएचपीसी के अध्यक्ष व सीएमडी अभय कुमार सिंह ने एडिट-एक में जाकर काम को जांचा। उन्होंने इस दौरान काम को पूरा करने को लेकर अधिकारियों निर्देश भी दिए। इस दौरान पार्वती प्रोजेक्ट प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि जिला कुल्लू के दौरे पर अभय कुमार सिंह गुरुवार को पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत कार्यपालक निदेशक एलके त्रिपाठी (क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़), पार्वती परियोजना प्रमुख निर्मल सिंह, पार्वती-तीन पावर स्टेशन प्रमुख सतपाल सिंह तथा डुगर परियोजना के प्रमुख शशिकांत ने पुष्प गुच्छ देकर किया।

नगवाईं परिसर में परियोजना के कार्मिकों ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया तथा सीआईएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सीएमडी ने परियोजना के कार्मिकों को संबोधित करते हुए निगम में चल रहे कार्यों तथा नीतियों में बदलाव के बारे में संक्षिप्त रूप में बताया। इसके उपरांत उन्होंने एडिट-एक का दौरा कर वहां पर हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा सभी को प्रोत्साहित करते हुए परियोजना के बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान एलके त्रिपाठी, निर्मल सिंह, सतपाल सिंह तथा शशिकांत सहित निगम मुख्यालय से आए केशव देशमुख, कार्यपालक निदेशक (डिजाइन एवं इंजीनियरिंग) एवं नन्हे राम महाप्रबंधक (सिविल) क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App