कांग्रेस ऑनलाइन जोड़ेगी नए मेंबर्ज

By: Jan 20th, 2022 12:56 am

सदस्यता अभियान के को-अर्डिनेटर डाक्टर गुलशन ने किया खुलासा, काहलियां में सजा मेरा बूथ सबसे मजबूत

निजी संवाददाता- नगरोटा सूरियां
नगरोटा सूरियां के साथ लगते शाहपुर विधानसभा क्षेत्र लंज के साथ लगते पोलिंग बूथ काहलियां सदस्यता अभियान के कार्यक्रम के दौरान ‘मेरा बूथ सबसे मजबूतष जन जागरण अभियान के तहत एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता केवल सिंह पठानिया भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री एवं जिला कांग्रेस सदस्यता को-ऑर्डिनेटर डा. गुलशन कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश स्तर पर जिस तरह से हर पोलिंग बूथ पर 25 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत इस मीटिंग का आयोजन किया गया था। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की गलत नीतियां, जिसमें बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व महंगाई मुख्य मुद्दा थे। सदस्यता अभियान को पूरे जिला कांगड़ा के 15 विधानसभा क्षेत्रों में चलाया गया है, जिसे विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।

आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ऑनलाइन भी की जाएगी, जिसके लिए अभी दो-तीन दिन के अंदर एक ट्रेनिंग कैंप कार्यकर्ताओं का लगाया जा रहा है। मीटिंग में जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व सदस्यता अभियान के को-ऑर्डिनेटर डाक्टर गुलशन कुमार ने सदयस्ता अभियान के बारे में अपने विचार रखे व इस कार्यक्रम में कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़ कर केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिसमें अशोक पटियाल, सुनील पटियाल, अर्जुन परिहार, रोहित परिहार, दिवेंद्र गुलेरिया आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केवल सिंह पठानिया ने इन्हें हार पहना करके कांग्रेस पार्टी में शामिल किया व उनका स्वागत करते हुए कहा कि यह सब लोग अब हमारे परिवार में शामिल हुए हैं। मीटिंग में शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत राणा, संयोजक बलोरिया, महामंत्री बग्गा, उपप्रधान हंसराज, प्रधान आशा देवी, प्रधान रेखा देवी, पूर्व प्रधान बलजीत कौर, पूर्व प्रधान सुमन कुमार, कैप्टन गुरमेश व जोगिंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App