कोरोना बंदिशें; सवारियां कम खड़ी हो गई दो दर्जन निजी बसें

By: Jan 16th, 2022 12:45 am

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
कोविड के बढ़ते मामलों के साथ सरकार व जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई पाबंदियों से परिवहन सेवाओं पर भी असर पडऩा शुरू हो गया है। सायं 6:30 बजे के बाद बाजारों के बंद होने के कारण लोग अपने घरों की ओर रुख करने लगे है और शाम के समय चलने वाली परिवहन निगम की बसों को क्लब किया जा रहा है। जबकि सवारियों के अभाव में करीब दो दर्जन निजी बसें पहले ही खड़ी हो चुकी है। हालांकि निजी बस आपरेटर यूनियन का कहना है कि वह शाम आठ बजे तक अपनी सेवाएं देंगे। निगम शिमला शहर व शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाले कुछ रूट क्लब कर रहा है।

सवारियों के अभाव में दो की जगह एक ही बस भेजी जाएगी। निगम प्रबंधन ने बस अडडा इंचार्ज को सवारियां न होने की सूरत में उन बस रूटों को क्लब करने के निर्देश दिए है, जिन रूटों पर दो या तीन बसें भेजी जा रही है। वहीं जिन रूटों पर एक ही बस सेवा हैं उन रूटों पर बसें चलती रहेगी। बसों की समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि निगम का दावा है कि शिमला शहर के हर उपनगर और साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों को 7 से 8 बजे तक बस सेवा चलाता रहेगा। लेकिन बसों के लिए सवारियां होने चाहिए। मौजूद समय में निगम ने शहर में करीब 10 रूटों को क्लब किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App