पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कोविड पॉजिटिव, 94 वर्षीय अकाली नेता डीएमसी में भर्ती

By: Jan 19th, 2022 5:42 pm

लुधियाना। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल संरक्षक प्रकाश सिंह बादल कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।

श्री बादल को यहां दयानंद चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों ने कहा कि 94 वर्षीय अकाली नेता की वास्तविक स्वास्थ्य स्थिति का पता परीक्षणों के नतीजे आने के बाद चलेगा।

श्री बादल लंबी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे थे और कल उन्होंने पीठ में दर्द के कारण अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द किए थे। बाद में उन्हें कोविड पॉजिटिव पाया गया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App