25 फरवरी को रिलीज होगी गंगूबाई काठियावाड़ी

By: Jan 31st, 2022 12:01 am

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया की आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को रिलीज होगी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनीं फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भ_ की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में आलिया गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका में नजर आएंगी।

यह फिल्म मुंबई के कमाठीपुरा के एक वेश्यालय की मैडम गंगूबाई कोठेवाली के जीवन से प्रेरित है और हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई के एक अध्याय पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन विशेष भूमिका में नजर आएंगे। भंसाली प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया के जरिए नई रिलीज डेट की घोषणा की, जिसके मुताबिक गंगूबाई काठियावाड़ी अब 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App