पंजाब में भाजपा ने किसानों पर जताया भरोसा, 34 प्रत्याशियों में से 12 किसान परिवारों से

By: Jan 22nd, 2022 12:16 am

चुनावों को लेकर जारी की पहली लिस्ट

चंडीगढ़, 21 जनवरी(मुकेश संगर)
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने भी पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 34 प्रत्याशियों का नाम है। राज्य में इस बार भाजपा का कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी लोक कांग्रेस पार्टी व शिअद संयुक्त से गठबंधन है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बताया कि जिन प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है, उनमें किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले 12 उम्मीदवार हैं। अ

नुसूचित जाति समुदाय के लोगों को 8 टिकट, सिखों को 13 टिकट दिए गए हैं। सूची में डाक्टर, वकील, खिलाड़ी, किसान, युवा, महिलाएं और पूर्व आईएएस हैं। इससे पहले मीडिया से बातचीत में पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि पंजाब की जनता कुशासन से त्रस्त है। पिछले कुछ समय से पंजाब में नशे की समस्या, भ्रष्टाचार और कई अन्य समस्याएं आती रहीं। दुर्भाग्य है कि आज भी वे समस्याएं जस की तस हैं। पिछली सरकार में पंजाब में कोई प्रगति नहीं हुई है।

34 सीटों पर ये उम्मीदवार आजमाएंगे भाग्य

सुजानपुर दिनेश सिंह बब्बू
दीनानगर रेणू कश्यप
श्रीहरगोबिंदपुर बलजिंदर सिंह डकोहा
अमृतसर उत्तरी सुखविंदर सिंह पिंटू
तरनतारन नवरीत सिंह सफीपुर
कपूरथला रंजीत सिंह खोजेवाला
जालंधर पश्चिम महेंदर पाल भगत
जालंधर सेंट्रल मनोरंजन कालिया
जालंधर उत्तर कृष्णदेव भंडारी
मुकेरियां जंगी लाल महाजन
दसूहा रघुनाथ राणा
होशियारपुर तीक्ष्ण सूद
चब्बेवाल डा.दिलबाग राय
गढ़शंकर निमिषा मेहता
बंगा मोहन लाल बंगा
बलाचौर अशोक बाठ
फतेहगढ़ साहिब दीदार सिंह भट्टी
अमलोह कंवरवीर सिंह टोहड़ा
खन्ना गुरप्रीत सिंह भट्टी
लुधियाना सेंट्रल गुरदेव शर्मा
लुधियाना वेस्ट एड. विक्रम सिंह सिद्धू
गिल एसआर लद्दड़
जगराओं कंवर नरेंद्र सिंह
फिरोजपुर सिटी राणा गुरमीत सोढ़ी
जलालाबाद पूरन चंद
फाजिल्का सुरजीत कुमार ज्याणी
अबोहर अरुण नारंग
मुक्तसर राजेश फटेला
फरीदकोट गौरव कक्कड़
भुच्चो मंडी रूपिंदर सिंह सिद्धू
तलवंडी साबो रविप्रीत सिद्धू
सरदूलगढ़ जगजीत सिंह मिल्खा
संगरूर अरविंद खन्ना
डेराबस्सी संजीव खन्ना

शिअद के 12 धुरंधर तय

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने 12 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा शिअद संयुक्त व कैप्टन अमरिंदर सिंह की लोक इनसाफ पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन में भाजपा 65, लोक कांग्रेस पार्टी 39 व शिअद संयुक्त 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी, पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) में टिकटों के बंटवारे को लेकर गत दिवस फाइनल रूपरेखा तय की गई। गठबंधन में प्रत्याशी घोषित करने में शिअद संयुक्त ने बाजी मार ली है। गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी 65, कैप्टन की पार्टी 39 व शिअद संयुक्त 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। हालांकि इस पर अंतिम मुहर लगनी है।

लहरागागा परमिंदर सिंह ढींडसा
दिडबा सोमा सिंह घराचो
साहनेवाल हरप्रीत सिंह गरचा
जैतो बीबी परमजीत कौर गुलशन
महल कलां संत सुखविंदर सिंह
बाघापुराना जगतार सिंह राजेआना
सुनाम सन्मुख सिंह मोखा
फिल्लौर सरवन सिंह फिल्लौर
टांडा मनजीत सिंह दसूहा
सुल्तानपुर लोधी जुगराज पाल सिंह शाही
खेमकरण दलजीत सिंह गिल
कादिया मास्टर जौहर सिंह


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App