पालमपुर में बांटी कोविड केयर सैलून किट

By: Jan 26th, 2022 12:21 am

समारोह में भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

दिव्य हिमाचल टीम—पालमपुर
कोविड केयर सैलून किट वितरण समारोह मेरे जीवन में सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उक्त उद्गार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने देव सूर्य हिमालय ऑर्गेनिक एफपीओ द्वारा आयोजित सैलून किट वितरण समारोह में संबोधित करते हुए व्यक्त किए। भाजपा नेता ने कहा कि सैलून के क्षेत्र में काम करने वाले साथियों की समाज में कई प्रकार की महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं। कोई भी शादी समारोह इस समाज के बिना पूरे नहीं होते है। भाजपा नेता ने कहा कि आज सैलून के माध्यम से ही श्रृंगार, संवार, संमता, सेवा और सेहत का ख्याल यह व्यवसाई करते हैं, यही इनकी स्ट्रैंथ है। इन पांच एस के माध्यम से समाजिक संमता, समरसता का प्रतीक यह समाज का प्रमुख वर्ग है। उन्होंने कहा कि कोविड सुरक्षित किट, मास्क और सेनेटाइजर के माध्यम से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएंगे और लोगों की सेहत का भी ख्याल करेंगे।

इस वर्ग की महत्ता को देखें तो हमारे यहां भारी बरसात के बाद सैर उत्सव वास्तव में इस वर्ग के नेतृत्व में मनाया जाता है। कांगड़ा में कहा जाता है कि यदि युद्ध में नाक कान की सर्जरी भी होती थी तो उसको यह समाज ही करता था। इस समाज का स्वरोजगार के माध्यम से बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए इस वर्ग को सम्मानित कर आज एक अलग खुशी का अनुभव हुआ है। इस समाज के गौरवशाली इतिहास को वर्तमान में पहचान मिले इसके लिए सबको काम करना है। सरकार ने भी इस समाज को समय-समय पर अनेक योजनाएं चलाकर सहारा दिया है। स्टार्टअप के माध्यम से नई पीढ़ी को भी परिवारिक ज्ञान और आधुनिक तकनीक से लैस करवाकर आगे बढ़ाया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App