डलहौजी अस्पताल को मोर्चरी फ्रीजर किया भेंट

By: Jan 20th, 2022 12:54 am

डलहौजी। डलहौजी के एक वरिष्ठ नागरिक कर्नल कपिला और समाजसेवी संस्था रमणीय डलहौजी की ओर से बुधवार को एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर के माध्यम से सिविल अस्पताल डलहौजी को एक मोर्चरी फ्रीजर भेंट किया गया। कर्नल कपिला एवं रमणीय डलहौजी संस्था के सदस्यों ने एसडीएम जगन ठाकुर एवं सिविल अस्पताल डलहौजी के एसएमओ डा. विपन ठाकुर मोर्चरी फ्रीजर की भेंट स्वीकार करने के लिए धन्यवाद किया है। इस अवसर पर कर्नल कपिला, उनकी धर्मपत्नी और संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश्वर बहल, उपाध्यक्ष चंदन शंगारी व महासचिव ऋषव घई भी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App