सांसद प्रतिभा सिंह का ऊपरी बल्ह में स्वागत

By: Jan 25th, 2022 12:22 am

प्रतिभा सिंह बोलीं, प्रदेश का विकास कांग्रेस की देन, भाजपा विकास करवाने में नाकाम

निजी संवाददाता — रिवालसर
हाल ही में संपन्न मंडी संसदीय क्षेत्र उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद बल्ह विस क्षेत्र में अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन ऊपरी बल्ह क्षेत्र के चौकी चंद्रहान, रिवालसर व लेदा में क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करने पहुंची सांसद प्रतिभा सिंह का लोगों ने जोरदार स्वागत किया है। बिगड़े मौसम व बारिश के बावजूद उनके आगमन पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। सासंद प्रतिभा सिंह ने लोंगों से अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा को मिली करारी हार से सबक लेते हुए केंद्र सरकार ने दूसरे दिन ही पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने पड़े तथा हार के बाद प्रधानमंत्री को मजबूरन मंडी आना पड़ा, लेकिन वह हिमाचल के लिये कोई बड़ी घोषणा नहीं कर पाए। सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री के समक्ष प्रदेश को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रदेश में छोटे एयरपोर्ट बनाने की वकालत की थी, लेकिन मंडी आगमन के दौरान प्रधानमंत्री ने इन बातों का जिक्र तक नहीं किया।

कांग्रेस सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने हिमाचल के कोने कोने में अथाह विकास करवाया था, जबकि विकास में भाजपा का कोई योगदान नहीं, उसका परिणाम है कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों ने भाजपा को नकारते हुए कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। लोग अब इस सरकार को उखाडऩे का बन बना चुके हंै। भाजपा सरकार बस अब थोड़े दिनों की मेहमान है। सासंद चुने जाने पर उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए प्रत्येक पंचायत क्षेत्रों की विकास संबंधी मांगों को पूरा करने का लोगों को आश्वासन भी दिया। इस मौके पर लाहुल-स्पीति के पूर्व विधायक फुंग चुंग रॉय, प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रधान जैनब चंदेल, कांग्रेस नेता चेतराम, हरेंद्र सेन, बल्ह मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, रिम्पल चौधरी सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App