पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 : सिद्धू के चहेतों को टिकट, सीएम चरणजीत चन्नी की नहीं चली

By: Jan 16th, 2022 12:07 am

पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को कांग्रेस ने जारी की 86 नामों की पहली लिस्ट

चंडीगढ़,15 जनवरी (मुकेश संगर)
कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 86 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें चार मौजूदा विधायकों की टिकट काट दी गई है। पहली लिस्ट में ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू, सीएम चरणजीत चन्नी, सांसद प्रताप बाजवा, पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल समेत सभी मंत्रियों और विधायकों की सीट पर कैंडिडेट्स घोषित कर दिए गए हैं। टिकट बंटवारे में जहां सिद्धू का दबदबा दिखा है, वहीं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कमजोर दिखाई दिए हैं। सिद्धू ने सुल्तानपुर लोधी से मंत्री राणा गुरजीत के विरोधी नवतेज चीमा, बस्सी पठाना से ब्ड चन्नी के भाई की जगह गुरप्रीत जीपी, रायकोट से आप छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए विधायक जगतार जग्गा की जगह कामिल अमर सिंह और बठिंडा ग्रामीण से वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के विरोधी हरविंदर लाडी को टिकट दिलवा दी है। बगावत रोकने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रहे मंत्रियों को भी टिकट दे दी गई है। मोगा सीट से विधायक हरजोत कमल की जगह बॉलीवुड स्टार सोनू सूद की बहन मालविका सूद को टिकट दी गई है।

मलोट से मौजूदा विधायक और पंजाब विधानसभा में डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्टी की जगह रूपिंदर कौर रूबी को टिकट दी गई है। रूबी इससे पहले बठिंडा ग्रामीण से आम आदमी पार्टी की टिकट पर विधायक थीं, जो बाद में कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। श्री हरगोबिंदपुर से बलविंदर लाडी की टिकट काट दी गई। लाडी की जगह मनदीप सिंह रंगड़ नंगल को टिकट दी गई है। लाडी कुछ दिन पहले भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन छह दिन बाद ही कांग्रेस में लौट आए थे। बल्लुआना से विधायक नाथूराम की टिकट काट दी गई है। उनकी जगह राजिंदर कौर को टिकट दी गई है। टिकट बंटवारे में सीएम चरणजीत चन्नी कमजोर नजर आए हैं। अबोहर से कांग्रेस के दिग्गज सुनील जाखड़ चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहां से उनके भतीजे संदीप जाखड़ को टिकट दी गई है। इसी तरह पटियाला रूरल से मौजूदा मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा की जगह उनके बेटे मोहित मोहिंदरा को टिकट दी गई है। कांग्रेस की तरफ से दिग्गज मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा फतेहगढ़ चूडिय़ां की जगह बटाला से चुनाव लडऩा चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने उनकी सीट नहीं बदली। बठिंडा से वित्त मंत्री मनप्रीत बादल भी खरड़ से चुनाव लडऩे के इच्छुक थे, लेकिन उन्हें बठिंडा से ही टिकट दी गई है। अमृतसर में बिक्रम मजीठिया की बहुचर्चित सीट मजीठा में कांग्रेस ने जगविंदर पाल सिंह जग्गा मजीठिया को टिकट दी है। चर्चित सीट मानसा से कांग्रेस ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को टिकट दे दिया है। वहां से आप से कांग्रेस में आए मौजूदा विधायक नाजर सिंह मानशाहिया और यूथ नेता चुस्पिंदर सिंह टिकट मांग रहे थे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

इन पर दांव खेलेगी कांग्रेस
1 नरेश पुरी, सुजानपुर
2 अमित विज, पठानकोट
3 बङ्क्षरदरजीत सिंह पाहरा, गुरदासपुर
4 अरुणा चौधरी, दिनानगर (सुरक्षित)
5 प्रताप सिंह बजवा, कादियान
6 मंदीप ङ्क्षसह रांगर नांगल, श्रीहरगोङ्क्षवदपुर (सुरक्षित)
7 तृप्त रङ्क्षजदर सिंह बाजवा, फ़तेहगढ़ चूड़यिान
8 सुखङ्क्षजदर सिंह रंधावा, डेराबाबा नानक
9 हरप्रताप सिंह अजनाला, अजनाला
10 सुखङ्क्षवदर सिंह सरकारिया, राजा सांसी
11 जगङ्क्षवदर पाल सिंह, मजीठा
12 सुखङ्क्षवदर सिंह डैनी, जनदियाला (सुरक्षित)
13 सुनील दत्त, अमृतसर उत्तरी
14 राजकुमार विरका, अमृतसर पश्चिम (सुरक्षित)
15 ओमप्रकाश सोनी, अमृतसर मध्य
16 नवजोत सिंह सिद्धू, अमृतसर पूर्वी
17 इंद्रवीर सिंह बोलेरिया, अमृतसर दक्षिण
18 डॉ धर्मवीर अग्निहोत्री, तरणतारन
19 हरङ्क्षमदर सिंह गिल, पट्टी
20 संतोख सिंह भलेपुर, बाबा बकाला (सुरक्षित)
21 सुखपाल ङ्क्षसह खैरा, भोलथ
22 राणा गुरजीत सिंह कपूरथला
23 नवतेज ङ्क्षसह चीमा, सुल्तानपुर लोधी
24 बलङ्क्षवदर ङ्क्षसह धालीवाल, फगवारा (सुरक्षित)
25 विक्रमजीतङ्क्षसह चौधरी, फिल्लौर (सुरक्षित)
26 हरदेव ङ्क्षसह लाडी, शाहकोट
27 चौधरी सुङ्क्षरदर , करतारपुर (सुरक्षित)
28 सुशील कुमार  जालंधर पश्चिम (सुरक्षित)
29 रङ्क्षजदर बेरी, जालंधर मध्य
30 अवतार  सिंह जूनियर, जालंधर उत्तरी
31 प्रगतट  सिंह, जालंधर कैंट
32 सुखङ्क्षवदर  सिंह कोटली, आदमपुर (सुरक्षित)
33 इंदु बाला, मकरियान
34 अरुण डोगरा, दसूया
35 संगत ङ्क्षसह गिलयिन, अरमर
36 पवन कुमार आडिया, शाम चौरासी (सुरक्षित)
37 सुंदर शाम अरोड़ा, होशियारपुर
38 डॉ राजकुमार, चब्बेबाल (सुरक्षित)
39 अमरप्रीत लाली, गरखशंकर
40 दर्शनलाल, बालाचौर
41 कंवरपाल  सिंह, आनंदपुर साहिब
42 बङ्क्षरदर  सिंह ढि़ल्ललों, रूपनगर
43 चरणजीत  सिंह चन्नी चमकौर साहिब (सुरक्षित)
44 बलबीर  सिंह सिद्धू, एस ए एस नगर
45 गुरप्रीत  सिंह जीपी, बस्सी पठाना (सुरक्षित)
46 कुलजीत  सिंह नागरा, फ़तहगढ़ साहिब
47 रणदीप  सिंह नाभा, आमलोह
48 गुरकिरत ङ्क्षसह कोटली, खन्ना
49 संजीव तलवार, लुधियाना पूर्वी
50 कमलजीत ङ्क्षसह करवाल, आतमनगर
51 सूङ्क्षरदर कुमार डाबर, लुधियाना मध्य
52 भरतभूषण, लुधियाना पश्चिम
53 राकेश पांडेय, लुधियाना उत्तरी
54 लखवीर सिंह लाखा, पायल (सुरक्षित)
55 कैप्टन संदीप  सिंह दाखा
56 कामिल अमर ङ्क्षसह, राजकोट (सुरक्षित)
57 भूपेंद्र साहूके, निहालङ्क्षसह वाला (सुरक्षित)
58 दर्शन  सिंह बरार, भाघापुराना
59 मालविका सूद, मोंगा
60 सुखजीत  सिंह लोहगढ, धरमकोट
61 कुलबीर  सिंह जीरा
63 संदीप जाखड़, अबोहर
64 रङ्क्षजदर कौर, बलवाना (सुरक्षित)
65 राजपाल  सिंह अबुलखुराना, लांबी
66-अमङ्क्षरदर  सिंह राजा, गिद्दरबाहा
67 रुङ्क्षपदर रूबी, मालोट (सुरक्षित)
68 कुशलदीप  सिंह ढिल्लो, फऱीदकोट
69 गुरप्रीत  सिंह कांगर, रामपुरा फूल
70-प्रीतम  सिंह कोटभाई, भूचोमंडी (सुरक्षित)
71 मनप्रीत  सिंह बादल, भङ्क्षटदा अर्बन
72- हरङ्क्षवदर  सिंह गिल लड्डी, भङ्क्षटदा ग्रामीण (सुरक्षित)
73 $खुशबाज ङ्क्षसह जताना, तलवंदी साबो
74 डॉ मनोज बाला बंसल, मौर
75 सिद्धू मूसेवाला, मनसा
76 रणवीर कौर मेया, बुढ़लाडा (सुरक्षित)
77 राङ्क्जदर कौर भट्टल, लहरा
78 रजिया सुल्ताना, मलेरकोटला
79 दलवीर  सिंह गोल्डी, धुरी
80 विजय इंद्र ङ्क्षसगला, संगरूर
81 साधुङ्क्षसह धरमसोट, नाभा (सुरक्षित)
82 मोहित मोहिन्दर, पटियाला ग्रामीण
83 हरदयाल  सिंह कम्बोज, राजपुरा
84 मदनलाल जलालपुर, घनौर
85 हङ्क्षरदर पाल  सिंह  मान, सानौर
86 राङ्क्षजदर  सिंह, समाना
आजाद टंडन

जेल में कैद खैहरा भुलत्थ से लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस की लिस्ट में भुलत्थ से सुखपाल खैहरा का नाम चौंकाने वाला है। खैहरा आप छोड़कर कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगवाई में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें कुछ माह पहले एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने गिरफ्तार कर लिया था। इस वक्त भी वह पटियाला जेल में बंद हैं।

सीनियर मेडिकल अफसर का पद छोड़ा पर नहीं मिली टिकट

मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी बस्सी पठाना से अपने भाई डॉ. मनोहर सिंह को टिकट दिलाना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके भाई ने चुनाव लडऩे के लिए सीनियर मेडिकल अफसर पद से सेवामुक्ति तक ले ली थी। आदमपुर से सीएम खुद या फिर रिश्तेदार मोहिंदर केपी को टिकट दिलाना चाहते थे, लेकिन वहां भी सिद्धू की इच्छा के मुताबिक सुखविंदर कोटली को टिकट दे दी गई।

चुनावों को पहली रिहर्सल आज
खरड़। विधानसभा चुनावों को लेकर विधानसभा हलका खरड़-52 में चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात कर्मचारियों की पहली चुनाव रिहर्सल 16 जनवरी को सरकारी बहुतकनीकी कालेज खूनीमाजरा में सुबह 9 बजे होगी। विधान सभा हलका खरड़-52 के रिटर्निंग अफसर-कम- उपमंडल मजिस्ट्रेट खरड़ अभिषेक गुप्ता ने बताया कि इस विधान सभा हल्के में 316 पोलिंग बूथ हैं और इन पोलिंग बूथों पर 28 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात सभी कर्मचारियों द्वारा कोविड वैक्सीन लगवाई होनी जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी सुबह 9 बजे खूनीमाजरा कालेज में चुनाव रिहर्सल को पहुंच जाएं।

मोहाली से बलबीर सिद्धू फिर आजमाएंगे किस्मत
मोहाली। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और मोहाली से कांग्रेस के विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के नेतृत्व और सराहनीय कार्यों में विश्वास जताते हुए पार्टी आलाकमान ने उन्हें फिर से मोहाली से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। वास्तव में जहां तक मोहाली सीट की बात है तो पार्टी ने जीत की प्रबल संभावना वाले उम्मीदवार पर अपना दांव खेला है। सिद्धू ने पार्टी आलाकमान को उन पर फिर से विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि मोहाली से विधायक होने के नाते मैंने मोहाली के विकास से कभी समझौता नहीं किया। मोहाली के लोगों का मेरे प्रति विश्वास और प्यार ही है जिसने मुझे तीन बार उनकी सेवा करने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि काम किया है काम करेंगे, इस बार हमारा मुख्य चुनावी मुद्दा होगा।

कांग्रेस ने मैदान में उतारे दो स्टार चेहरे, कैप्टन के करीबियों को भी मौका
मोगा सीट से विधायक हरजोत कमल की जगह बॉलीवुड स्टार सोनू सूद की बहन मालविका सूद को टिकट दी गई है। चर्चित सीट मानसा से कांग्रेस ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को टिकट दे दिया है। रायकोट से आप छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए विधायक जगतार जग्गा की जगह कामिल अमर सिंह और बठिंडा ग्रामीण से वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के विरोधी हरविंदर लाडी को टिकट दिलवा दी है। बगावत रोकने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रहे मंत्रियों को भी टिकट दी गई है।

पहले मंत्री पद छीना, अब टिकट देकर मनाए
दिलचस्प बात यह है कि जिन विधायकों से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी होने की वजह से मंत्रिपद छीना था, उन्हें फिर से टिकट दे दी गई है। उनमें रामपुरा फूल से गुरप्रीत कांगड़, मोहाली से बलबीर सिद्धू, होशियारपुर से शाम सुंदर अरोड़ा, नाभा से साधु सिंह धर्मसोत शामिल हैं। इसमें दिलचस्प लुधियाना का दाखा विधानसभा क्षेत्र है। जहां कैप्टन के सलाहकार रहे कैप्टन संदीप संधू को कांग्रेस ने टिकट दे दी है। कांग्रेस के भीतर रहकर ही सिद्धू का विरोध करने वाले मंत्री राणा गुरजीत सिंह को फिर कपूरथला से टिकट दी गई है। पिछले कुछ दिनों से वह लगातार नवजोत सिद्धू के रवैये को लेकर सवाल उठा रहे थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App