Bappi Lahiri: डिस्को किंग बप्पी दा का कल होगा अंतिम संस्कार

By: Feb 16th, 2022 4:03 pm

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने संगीतकार और गायक बप्पी लाहिरी का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। पारिवारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

परिवार की ओर से जारी बयान में कहा कि यह हमारे लिए बेहद दुखद घड़ी है, हमारे प्यारे बप्पी दा कल देर रात हम सभी को छोड़कर चले गये। उनका अंतिम संस्कार अमेरिका से उनके पुत्र की वापसी के बाद ही कल होगा। हमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सभी का प्यार और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। हम आपको आगे भी जानकारी देते रहेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App