हिमाचल के 16 होनहार आर्बिटर

By: Feb 7th, 2022 12:03 am

कार्यालय संवाददाता — मंडी
भारतीय शतरंज महासंघ अध्यक्ष संजय कपूर व महासचिव भरत सिंह चौहान के नेतृत्व में चेस फार एवरीवन प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने के लिए देश भर के हर जिला से एक पुरुष व एक महिला को राज्य शतरंज संघ के सहयोग से पिछले दो महीने से प्रशिक्षण प्रदान कर रहा था।

इस कार्य को अंजाम देने के लिए भारतीय शतरंज महासंघ आर्बिटर कमीशन के चेयरमैन धर्मेंद्र कुमार व टीम ऑनलाइन माध्यम से कार्यशाला को सफलता पूर्वक अंजाम देने में जुटी रही राष्ट्रीय आर्बिटर परीक्षा का आयोजन पिछले हफ्ते किया गया। विश्व शतरंज इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी देश में इतने बड़े स्तर पर नेशनल आर्बिटर का प्रशिक्षण व परीक्षा एक साथ सफलतापूर्वक ऑनलाइन संचालित की गई।

राज्य अध्यक्ष अरुण कंबोज, कार्यकारी अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा व महासचिव संजीव ठाकुर ने बताया कि इस प्रशिक्षण में देशभर से 583 प्रतिभागी शामिल हुए।इनमें से 481 प्रतिभागी इस राष्ट्रीय परीक्षा में सफल रहे। संजीव ठाकुर ने बताया कि 19 प्रतिभागी ए-ग्रेड, 293 प्रतिभागी बी-ग्रेड, 123 प्रतिभागी सी-ग्रेड और 46 प्रतिभागी डी-ग्रेड में सफल हुए। अध्यक्ष अरुण कंबोज व कार्यकारी अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय आर्बिटर परीक्षा में हिमाचल प्रदेश के 16 प्रतिभागी सफल रहे। इनमें नौ प्रतिभागी बी-ग्रेड, छह प्रतिभागी सी-ग्रेड व एक प्रतिभागी डी-ग्रेड में सफल हुआ। हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

शतरंज के लिए इन्होंने मारी बाजी
हिमाचल प्रदेश को मिले 16 आर्बिटर में हंस राज ठाकुर, विकास धीमान, समीरू ठाकुर, चमन लाल ठाकुर, जसवीर सिंह, जितेश शर्मा, चंदन सहगल, प्रांजली शर्मा, किशन चंद, संदीप शर्मा, यासिर अब्दुल्ला, रोमित वर्मा, अक्षय शोष्ठा, महेश अवस्थी, नम्रता शर्मा और विपन कुमार शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App