Mandi Shivratri: अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में पहुंचे मंडी जनपद के अराध्य बड़ा देव कमरूनाग

By: Feb 28th, 2022 6:12 pm

मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में मंडी जनपद के अराध्य बड़ा देव कमरूनाग पहुंच गए हैं। बड़ा देव कमरुनगा की शक्ति व उनके प्रति लोगों की भक्ति का नजारा एक बार फिर से सोमवार को उनके मंडी आगमन पर देखने को मिला। जिला प्रशासन ने बड़ा देव कमरुनाग का स्वागत मंडी शहर के साथ स्थित पुल घराट पर किया।

इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने अराध्य बड़ा देव कमरूनाग के दर्शन किए व उनका स्वागत किया। इसके उपरांत बड़ा देव कमरूनाग राजमाधव मंदिर में हाजिरी भरी। लोगों ने बड़े ही भक्ति भाव से बड़ा देव के समक्ष माथा टेका। मंडी शहर देव ध्वनियों के मंगलमय संगीत से गूंज उठा।

इसके अलावा शिवरात्रि महोत्सव में सोमवार को शुकदेव ऋ षि थट्टा, देवी बगलामुखी बाखली व देवी बुढ़ी भैरवा, देव बुढा बिंगल मंडी पहुंच चुके हैं। समस्त देवी-देवताओं ने राज माधो राव मंदिर में उपस्थिति दर्ज करवाई। देवी-देवताओं के आगमन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App