NEET-PG: आठ हफ्ते के लिए टली नीट-पीजी की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है मामला

By: Feb 4th, 2022 3:54 pm

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा एनईईटी-पीजी परीक्षा 2022 को अगले आठ सप्ताह तक टालने का फैसला किया है। मंत्रालय के शुक्रवार को यहां जारी एक आदेश में कहा गया है कि एनईईटी-पीजी परीक्षा 2022 छह से आठ सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई है।

यह परीक्षा 12 मार्च, 2022 को प्रस्तावित थी। गौरलतब है कि एनईईटी – पीजी परीक्षा 2022 के आयोजन से संंबंधित एक मामला उच्चतम न्यायालय में चल रहा है। इसमें एनईईटी-पीजी परीक्षा 2022 टालने की मांग की गई है। मंत्रालय ने कहा है कि परीक्षा के आयोजन के लिए नई तिथियों के बारे में मंत्रालय और राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की समिति छह से आठ सप्ताह के बाद समीक्षा कर फैसला लेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App