हुप स्पिन में चमके बिलासपुर के रूद्रांश

By: Feb 15th, 2022 12:04 am

दिल्ली में हुए मुकाबले में 212 स्पिन कर बनाया नेशनल रिकार्ड

कार्यालय संवाददाता— बिलासपुर
दिल्ली में हुई हुप स्पिन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिलासपुर के होनहार आठ वर्षीय रूद्रांश कटवाल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस होनहार ने प्रतिभा के दम पर नेशनल रिकार्ड बनाया है। हाल ही में हुई नेशनल प्रतियोगिता हुप स्पिन में 212 स्पिन कर रूद्रांश कटवाल जहां विजेता बना है। वहीं, अपने नाम नया नेशनल रिकॉर्ड भी किया है। अब यह होनहार विश्व रिकार्ड के लिए जाएगा। जानकारी के अनुसार, रूद्रांश कटवाल पुत्र महेंद्र ठाकुर जिला बिलासपुर के अंतर्गत जामली से संबंधित हैं। पिता महेंद्र ठाकुर दिल्ली में जॉब पर हैं।

वहीं, माता आरती ठाकुर हैं। रूद्रांश कटवाल दिल्ली में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। बताया जा रहा है कि अभी हाल ही में दिल्ली में हुप स्पिन की नेशनल प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें देश भर के बच्चों ने भाग लिया। इसमें रूद्रांश कटवाल ने भी भाग लिया। इस दौरान रूद्रांश कटवाल ने 212 स्पिन कर यह प्रतियोगिता जीती। साथ ही नया नेशनल रिकार्ड भी अपने नाम किया। अभिभावकों का कहना है कि रूद्रांश ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने अब आगामी प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी है। उन्हें उम्मीद है कि उनका बेटा आगामी प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App