पालमपुर में सजा मिस हिमाचल 2021-22 का मंच, पहाड़ की बेटियों ने ऑडिशन में दिखाया हुनर

By: Mar 8th, 2022 1:01 pm

पालमपुर। दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप द्वारा मिस हिमाचल 2021- 22 के ऑडिशन पालमपुर में मंगलवार को शुरू हो गए। नेताजी सुभाष नर्सिंग कॉलेज में मंगलवार के दिन पालमपुर व हिमाचल के विभिन्न भागों से आई बेटियों ने मिस हिमाचल 2021-22 के ऑडिशन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

नर्सिंग कॉलेज के हॉल में ऑडिशन देने आई युवतियों ने कैटवॉक कर खूब जलवे दिखाए। ऑडिशन देने के लिए युवतयों में भारी जोश के साथ जुनून भी देखा गया। लगभग 20 युवतियों ने इस मेगा इवेंट में भाग लिया। ऑडिशन के दौरान हिमाचली बेटियों के हुनर व टैलेंट की भी खूब परख हुई।

युवतियों ने अपने सपनों के सुखद भविष्य की कल्पना की बिसात बिछा दी है। इवेंट में यह भी देखा गया कि बेटियों के कई अभिभावक भी अपनी बेटियों को इवेंट के ऑडिशन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया है। बेटियों के अभिभावक भी काफी संख्या में यहां पहुंचे हुए हुए थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App