टोक्यो में टीम इंडिया के लिए खेलेंगे कुपवी के रण सिंह

By: May 25th, 2022 12:04 am

केरल में मास्टर्ज गेम्स की कबड्डी स्पर्धा में दमदार प्रदर्शन से जीता सिलेक्टर्ज का दिल

स्टाफ रिपोर्टर— कुपवी,चौपाल
चौपाल विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल चौपाल और कुपवी से खेलों के क्षेत्र में एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं निकल कर सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में शिमला की दूर-दराज तहसील कुपवी की ग्राम पंचायत धार चांदना के छोटे से गांव शराड़ निवासी रण सिंह समटा का नाम भी जुड़ गया है।

रण सिंह 18 से 22 मई तक केरल के तिरुवंतपुरम में आयोजित चौथी राष्ट्रीय मास्टर्ज गेम्स में भाग लेकर घर लौटे हैं। रण सिंह समटा के प्रदर्शन ने केरल में आयोजित मास्टर्ज गेम्स में सिलेक्टर्स को इस कद्र प्रभावित किया कि उनका चयन जापान के टोक्यो में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मास्टर्ज गेम्स में कबड्डी खेल के लिए कर लिया है। पहाड़ी गबरू रण सिंह अब टोक्यो में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। वर्तमान में वह शिक्षा ब्लॉक कुपवी में बतौर खेल प्रभारी तैनात हैं। उनकी इस उपलब्धि पर न केवल उनके पैतृक गांव शराड़, बल्कि पूरे कुपवी और चौपाल उपमंडल में हर्ष का माहौल है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App