Sri Lanka: श्रीलंका में लगातार बिगड़ रहा माहौल; अब तक आठ लोगों की मौत, 200 से ज्यादा घायल

By: May 10th, 2022 1:53 pm

कोलंबो। श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के मद्देनजर आक्रोशित सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों से माहौल लगाता बिगड़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने महिंदा राजपक्षे के पुश्तैनी मकान को आग के हवाले कर दिया है।

देश में मौजूदा सरकार के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच प्रधानमंत्री के पद से महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद यह घटना सामने आई है। इसी बीच हिंसा में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। प्रदर्शनकारियों ने 12 सांसदों के घरों को आग के हवाले कर दिया है। अब महिंदा राजपक्षे की गिरफ्तारी की मांग तेज होती जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App